adevertisment Adevertiisment banner

यूपी : बाराबंकी में बस एवं ट्रक में हुई जोरदार टक्कर, 12 की मौत, कई घायल

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के देवा क्षेत्र में आज तड़के बस और ट्रक के बीच हुए भीषण हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली से बहराइच की ओर जा रही डबल डेकर बस देवा इलाके में बबुरिया गांव के पास किसान पथ विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

हादसे में 12 लोगों की मौत हो जबकि कई अन्य कई घायल हो गये। घायलों को बाराबंकी और लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया खेद

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

उड़ गए बस और ट्रक के परखच्चे

देवा कोतवाली क्षेत्र की माती चौकी अंतर्गत ग्राम बबुरिया से होकर निकले किसान पथ पर गुरुवार की सुबह 4:45 बजे दिल्ली से सवारी लेकर आ रही एक बस की विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस व ट्रक के परखच्चे उड़ गए। चारों तरफ चीख-पुकार की आवाज से किसान पथ का सन्नाटा टूटने लगा।

Related Articles

Back to top button