adevertisment Adevertiisment banner

भारतीयों को अब ब्रिटने में नहीं होना पड़ेगा क्वारंटीन, इस वैक्सीन को दो मंजूरी

नई दिल्ली। भारत से कोविशील्ड वैक्सीन या किसी दूसरे ब्रांड का वैक्सीन लगवाकर ब्रिटेन जाने वाले यात्रियों को अब क्वारंटीन नहीं होगा पड़ेगा। यह जानकारी भारत में ब्रिटेन के राजदूत एलेक्स एलिस ने दी है। उन्होंने गुरुवार देर रात ट्वीट कर बताया कि 11 अक्टूबर से कोविशील्ड या ब्रिटेन में मंजूरी प्राप्त किसी अन्य वैक्सीन को लगाने वाले भारतीय यात्रियों को क्वारंटीन नहीं किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले ब्रिटिश सरकार ने कहा था कि जो लोग भारत से ब्रिटेन आ रहे हैं और उन्होंने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज डोज लिए हों, तब भी उन्हें वैक्सीन न लेने वालों की तरह 10 दिन क्वारंटीन होना पड़ेगा और टेस्ट कराने होंगे। ब्रिटेन के कदम की भारत ने आलोचना की थी और सरकार ने जैसा को तैसा की नीति अपनाते हुए ब्रिटेन से आने वालों के लिए 10 दिन का क्वारंटीन और कोरोना टेस्ट जरूरी कर दिया था।

Related Articles

Back to top button