adevertisment Adevertiisment banner

तालिबानी प्रतिनिधियों से दोहा में बातचीत करेंगे अमेरिकी अधिकारी

वाशिंगटन। अमेरिकी अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल तालिबान के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से बातचीत के सप्ताहांत में कतर की राजधानी दोहा की यात्रा करेगा। विदेश विभाग के प्रवक्ता ने संवाददाताओं से कहा कि यह बैठक अमेरिका के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर तालिबान के साथ व्यावहारिक जुड़ाव की निरंतरता है।

बैठक की प्रमुख प्राथमिकताओं में अमेरिका और अन्य विदेशी नागरिकों और अफगानों के अफगानिस्तान से निरंतर सुरक्षित निकासी और मेरिका अथवा उसके सहयोगियों की सुरक्षा के लिए ख़तरा पैदा करने के लिए अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल न होने देना है।

उन्होंने कहा कि बैठक में अमेरिकी अधिकारी तालिबान पर महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों का सम्मान करने, एक समावेशी सरकार बनाने और मानवीय एजेंसियों को जरूरत के क्षेत्रों में मुफ्त पहुंच की अनुमति देने के लिए दबाव डालेंगे। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में संघीय खुफिया ब्यूरो , विदेश विभाग और अमेरिकी अंतराष्ट्रीय विकास एजेंसी के अधिकारी शामिल होंगे। अगस्त के अंत में अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद से यह अमेरिका और तालिबान के बीच पहली व्यक्तिगत बैठक होगी।

Related Articles

Back to top button