adevertisment Adevertiisment banner

गांव गरीब का विकास ही सरदार पटेल का था सपना: स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ। सरदार पटेल बौद्धिक विचार मंच के तत्वावधान में पंचायत सभागार में एक पंचायत प्रतिनिधि प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाग लिया।
उन्होंने कहा कि गांव गरीब का विकास ही सरदार पटेल का सपना था। मौजूदा केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के विकास के लिए प्रभावी कदम उठाए गए है।

उन्होंने किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, उज्जवला योजना एवं मुफ्त शौचालय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पंचायत प्रतितिनधियों को संपर्क, संवाद और प्रवास की योजना पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन अरूण कुमार सिन्हा आईएएस और सदस्य उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने किया।

उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख और सभासद लोकतंत्र की रीढ़ है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम पंचायतीराज अधिनियम के बारे में जानकारी देते हुए एमएलसी इं. अवनीश कुमार सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों के दायित्वों और अधिकारों के बारे में बताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लखीमपुर खीरी, हरदोई, प्रतापगढ़, बाराबंकी, सीतापुर, रायबरेली और बांदा जिलों के 525 प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों, ब्लाक प्रमुखों और सभासदों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग के पूर्व अध्यक्ष डा. क्षेत्रपाल गंगवार, पूर्व डीआईजी (जेल) वीआर वर्मा, फिक्की के महामंत्री उमेश कुमार सिंह, पूर्व विधायक सुभाष पटेल, बौद्धिक मंच के महामंत्री जगदीश शरण गंगवार ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। संचालन योगेंद्र सचान ने किया।

Related Articles

Back to top button