adevertisment Adevertiisment banner

37 राजस्व ग्राम व बसावटों को पक्के सम्पर्क मार्गों से जोड़ने के धन आवंटित

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में कृषि विपणन सुविधाओं हेतु विभिन्न जनपदों के 37 राजस्व ग्राम,बसावटों को पक्के सम्पर्क मार्गों से जोड़ने के लिए ग्रामीण सम्पर्क मार्गों के नवनिर्माण पुनर्निर्मान मिसिंग लिंक एवं अन्य ग्रामीण मार्गों के चालू कार्यों हेतु 09 करोड़ 42 लाख 92 हजार की धनराशि का आवंटन उप्र शासन द्वारा किया गया है।

इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। इन 37 चालू ग्रामीण कार्यों में जनपद लखीमपुर खीरी में 23, गाजीपुर में 08, कानपुर देहात में 04 तथा मिर्जापुर में 02 कार्य शामिल हैं। जारी शासनादेश में निर्देशित किया गया है कि आवंटित धनराशि का उपयोग अंकित परियोजनाओं पर ही मानकध्विशिष्टियों के अनुरूप व्यय की जाय तथा निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापरक रूप से कार्यों को पूर्ण कराकर उपयोगिता प्रमाण-पत्र एवं फोटोग्राफ शासन को उपलब्ध कराया जाय।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरस: अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।

Related Articles

Back to top button