adevertisment Adevertiisment banner

रामसेतु को नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश की थी कांग्रेस ने : सीएम योगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) को महाभारत का कलियुगी अवतार बताते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिन्दुओं की आस्था के प्रतीक रामसेतु को नुकसान पहुंचाने के लिये सपा, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। सीएम योगी ने शनिवार को यहां पिछड़े मोर्चे द्वारा आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि सपा,बसपा और कांग्रेस ने हिन्दू आस्था के साथ खिलवाड़ किया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने हिंदू आस्था के केंद्र सेतु बंध को प्रभावित करने की कोशिश की गयी , जिसे भगवान विश्वकर्मा के पुत्र नल और नील ने भगवान श्रीराम को श्रीलंका जाने को तैयार किया था। सपा का नाम लिये बगैर उन्होने कहा कि 2012 से 2017 के बीच हिन्दुओं के त्योहार से पहले दंगे होते थे । हिन्दू अपना कोई पर्व मना ही नहीं पाता था । आज प्रदेश दंगे से मुक्त है । हर कोई अपना पर्व व त्योहार मना सकता है ।

Related Articles

Back to top button