adevertisment Adevertiisment banner

आईटीबीपी की कर्तव्यपरायणता प्रेरणा का स्रोत : लोकसभा स्पीकर

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम अध्यक्ष बिरला ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। बिरला ने रविवार को अपने ट्वीट संदेश में कहा, “शौर्य-दृढ़ता-कर्मनिष्ठा’ की भावना के साथ भारत की सीमाओं की रक्षा में तत्पर सभी जवानों को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आई टी बी पी के जवानों का देश के प्रति समर्पण, कर्तव्यपरायणता, साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।”

आइटीबीपी की स्थापना 24 अक्टूबर 1962 को भारत चीन सीमा की सुरक्षा के लिए की गई थी । यह बल मुख्य रूप से लद्दाख में काराकोरम दर्रे से अरुणाचल प्रदेश में जाचेप ला तक 3,488 किमी. लंबी भारत-चीन सीमा की सुरक्षा के लिए तैनात है। इसके अलावा बल कई आंतरिक सुरक्षा कर्तव्‍यों एवं छत्‍तीसगढ में वामपंथी उग्रवाद के विरूद्ध अभियानों में भी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बल की अधिकांश सीमा चौकियां 9,000 फीट से 18,800 फीट तक की ऊंचाइयों पर स्थित हैं जहां तापमान शून्‍य से 45 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है।

Related Articles

Back to top button