adevertisment Adevertiisment banner

अयोध्या परिक्रमा परिधि में मांस की ब्रिक्री पर रोक लगाने के लिए हिंदू योद्धा संगठन ने भेजा ज्ञापन

अयोध्या। अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा परिधि के अंदर मांस, मदिरा, अंडे इत्यादि की बिक्री को प्रतिबंधित करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। हिंदू योद्धा संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर इनकी बिक्री बन्द नहीं की गई तो हम आंदोलन करने को मजबूर होंग। संगठन ने सोमवार को अपर जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं जिला अधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन दिया, जिसमें मांग की गई कि 14 कोसी परिक्रमा परिधि के अंदर मांस, मदिरा, अंडे इत्यादि की बिक्री को जल्द से जल्द पूर्णत: प्रतिबंधित किया जाए।

साथ ही सभी प्रकार की वध शालाओं को भी निषेध किया जाए। श्री अयोध्या जी सदैव से ही अहिंसा एवं तीर्थ की पवित्र भूमि रही है, लेकिन अवैध रूप से संचालित वधशालाओं व मांस-अंडे इत्यादि की खुली बिक्री के कारण तीर्थ यात्रियों के मन में विकृति एवं घृणा का भाव उत्पन्न होता है।

निवेदन किया है कि 14 कोसी परिक्रमा तिथि से पूर्व सभी मांस बिक्री केंद्रों को एवं पशु वध शालाओं इत्यादि को बंद नहीं कर दिया जाता है तो संगठन स्वयं जन आंदोलन पूर्वक उक्त कार्य को संपादित करने को बाध्य होगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख महेश मिश्र, राजेश योगी, दिनेश दास, रामलाल जायसवाल, आशीष गौड़, प्रत्यूष सनातन संदीप शर्मा, आकाश, शिवम, सूरज,निहाल कनोजिया,मयंक समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button