adevertisment Adevertiisment banner

गृह मंत्री अमित शाह ने पुलवामा के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, जानें क्या कहा?

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज श्रीनगर में शहीद स्मारक जाकर पुलवामा हमले में शहीद हुए सुरक्षाबलों को श्रद्धांजलि अर्पित की। गृह मंत्री शाह तीन दिन के दौरे पर शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचे थे लेकिन अपने दौरे को आगे बढ़ाते हुए वह सोमवार की रात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ के कैंप में रुके और जवानों तथा अधिकारियों के अनुभव और कठिनाइयों के बारे में जानकारी ली।

केंद्रीय गृहमत्री सुबह पुलवामा शहीद स्मारक पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी याद में पौधारोपण किया। गृह मंत्री शाह ने ट्वीट कर कहा, “पुलवामा के कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए सी आर पी एफ के बहादुर जवानों को आज पुलवामा शहीद स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। देश की रक्षा हेतु आपका समर्पण व सर्वोच्च बलिदान आतंकवाद के समूल नाश के हमारे संकल्प को और दृढ़ करता है। वीर बलिदानियों को कोटि-कोटि वंदन। ”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “पुलवामा के शहीद स्मारक पर हमारे वीर बलिदानियों की स्मृति में पौधारोपण किया।” उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी 2019 को आतंकवादियों ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर घात लगाकर हमला किया था। इस हमले में बल के 45 जवान शहीद हो गए थे।

Related Articles

Back to top button