adevertisment Adevertiisment banner

अमेठी: स्वच्छ भारत मिशन के तहत BDO ने कराई विकासखंड परिसर की साफ-सफाई

अमेठी। शुकुल बाजार अमेठी नवागत खंड विकास अधिकारी प्रीति वर्मा ने विकासखंड परिसर की साफ- सफाई करावाई। इसके साथ ही उन्होंने परिसर में लगे वृक्षों के चारों तरफ थाला बनवाया और सभी पौधों की निराई गुड़ाई करवाई। बताते चलें कि जब से खंड विकास अधिकारी प्रीति वर्मा ने शुकुल बाजार विकासखंड की कमान संभाली है तब से स्वयं अपने ऑफिस में बैठकर जनता की समस्याओं को सुनते हुए उसके निस्तारण कर रही हैं।

इसके साथ ही विकास खंड के अंतर्गत विकास की परियोजनाओं और शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को करवाने का कार्य कर रही हैं। खंड विकास अधिकारी प्रीति वर्मा ने संबंधित ग्राम विकास अधिकारी व स्टाफ को साफ साफ लफ्जों में कह दिया है कि किसी भी कार्य में लापरवाही व समय से ड्यूटी ना आने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं खंड विकास अधिकारी प्रीति वर्मा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता अपनाकर बड़ी से बड़ी व गंभीर से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने सफाई कर्मियों को निर्देशित किया कि सभी सफाई कर्मी अपनी नियुक्ति स्थल पर साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।

Related Articles

Back to top button