adevertisment Adevertiisment banner

रायबरेली: साख संपर्क अभियान में भाग लेंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

रायबरेली। वित्तीय सेवाएं विभाग भारत सरकार की पहल पर देशभर में चलाए जा रहे साख संपर्क अभियान (क्रेडिट आउटरीच) के अंतर्गत विशेष शिविर 27 अक्टूबर को रायबरेली के सलोन में स्थित बटोही होटल में आयोजित किया जा रहा है। शिविर की अध्यक्षता केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री भारत सरकार एवं अमेठी लोकसभा क्षेत्र की सांसद स्मृति ईरानी करेंगी।

साख संपर्क अभियान के बारे में बताते हुए रायबरेली जनपद के अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख आनंद कुमार ने बताया कि वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर यह कार्यक्रम दिनांक 16 अक्टूबर 2021 से 30 अक्टूबर 2021 तक पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश में कार्यरत सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंकों के साथ गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां भाग ले रही हैं।

मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में इन सभी बैंकों के साथ भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार के विभागों के स्टाल भी लगाए गए हैं। इसके अलावा कोविड वैक्सिनेशन, आधार रजिस्ट्रेशन और मोबाइल एटीएम के स्टाल भी लगे हैं। कार्यक्रम में मुम्बई से बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यकारी निदेशक अजय के खुराना, उत्तर प्रदेश राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति के समन्वयक और बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक ब्रजेश कुमार सिंह, बड़ौदा उत्तर प्रदेश बैंक के चेयरमैन श्री देवेंद्रपाल ग्रोवर के साथ कई बैंकों के वरिष्ठ कार्यकारी भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button