adevertisment Adevertiisment banner

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने बारामूला में एक आतंकवादी को किया ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में गुरूवार की सुबह सुरक्षाबलों के साथ हुई गोलीबारी में एक स्थानीय आतंकवादी मार गया। पुलिस ने आज यहां बताया कि बारामूला शहर के बाहरी इलाके में चेरदारी में सेना और पुलिस दल के साथ हुई गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया है।

पुलिस ने ट्वीट कर कहा, आतंकवादी ने बारामूला के चेरदारी में सेना और पुलिस के एडीपी पर गोलीबारी की, सतर्क जवानों की कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस को उसके पास से एक पिस्टल, लोडेड मैग्जीन और पाकिस्तान में निर्मित हथगोला बरामद हुआ है। पुलिस ट्वीटर पर कश्मीर के पुलिस महानिदेशक के ट्वीट के हवाले से कहा कि मारे गए आतंकवादी की पहचान जावेद अहमद वानी, कुलगाम निवासी के रूप में हुई है।

उसने दो अक्टूबर को कुलगाम के वानपोह में प्रवासी श्रमिकों की हत्या को लेकर आतंकवादियों की मदद की थी। वह बारामूला में एक दुकानदार को निशाना बनाने जा रहा था। सुरक्षाबलों ने केन्द्र शासित प्रदेश में प्रवासी श्रमिको की सुरक्षा के अभियान चलाया हुआ है और अभियान के तहत इस महीने 19 आतंकवादी मारे गये है।

Related Articles

Back to top button