adevertisment Adevertiisment banner

लखनऊ: दस अनुदेशकों की सेवाएं हो सकती हैं समाप्त, जानें वजह

लखनऊ। शिक्षण कार्य के दौरान अनुपस्थित पाये गये दस अनुदेशकों की सेवाएं बेसिक शिक्षा विभाग समाप्त करने की तैयारी में है। विभाग की ओर से इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गयी है। अभी तक इन अनुदेशकों को तीन बार नो​टिस भी जारी किया जा चुका है, लेकिन एक भी नोटिस का जवाब न मिलने से बीएसए ने नाराजगी जाहिर की है। संविदा पर तैनात इन अनुदेशकों के आचरण का भी ब्योरा भी लिखित रूप से प्रधानाध्यापकों से बीएसए ने मांगा है।

इस संबंध में बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि अलग—अलग विद्यालयों में तैनात अनुदेशकों को निरीक्षण में लगातार अनुपस्थित पाया गया था, खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के बाद इन्हें कारण बताओ तीन नोटिस जारी किए गये लेकिन अभी तक जवाब नहीं आया है। ऐसे में अब इनकी सेवाएं समाप्त करने की तैयारी की जा रही है।

सेवा से मुक्त होंगे ये अनुदेशक

1— रिदा फतिमा उच्च प्राथमिक विद्यालय बीकेटी
2— चंद्र प्रकाश उच्च प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर
3— विमल कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय ​कटिंघरा, काकोरी
4— रंजना गौतम उच्च प्राथमिक विद्यालय 35वीं पीएसी
5— अरविंद सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय खंतारी बीकेटी
6— अतुल कुमार राय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिथौली गोसाइगंज
7— मो.इम्तियाज उच्च प्राथमिक विद्यालय भरसवा मोहनलालगंज
8— सुरेन्द्र कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव काकोरी
9— मनीष द्विवेदी उच्च प्राथमिक विद्यालय मामपुर बाना बीकेटी
10— शिवानी राय उच्च प्राथमिक विद्यालय भौली बीकेटी

Related Articles

Back to top button