adevertisment Adevertiisment banner

महंत नरेंद्र गिरि केस : मुख्य आरोपी आनंद गिरि ने दाखिल की जमानत अर्जी, आज होगी सुनवाई

प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत मामले मुख्य आरोपी आनंद गिरि ने कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की है। जिसपर शनिवार को दोपहर एक बजे सुनवाई होगी। दरअसल नैनी जेल में बंद तीनों आरोपियों आनंद गिरि, आद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी की न्यायिक हिरासत आज पूरी हो रही है। ऐसे में आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी कराई जाएगी। उधर, ज्यूडिशियल कस्टडी रिमांड बढ़ाए जाने को लेकर भी सुनवाई होगी।

इससे पहले आरोपियों का पॉलीग्राफी टेस्ट polygraphy test कराने की मंजूरी के लिए दाखिल सीबीआई की अर्जी सीजेएम कोर्ट ने खारिज कर दी है। इसके लिए आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी कराई गई थी। मामले की जांच कर रही सीबीआई कोर्ट को विवेचना में आये नये तथ्यों की जानकारी देगी। गौरतलब है कि महंत नरेंद्र गिरि को आत्म हत्या के लिए उकसाने के तीनों आरोपी‌ नैनी सेंट्रल जेल में बंद हैं।

वकील ऋषि शंकर द्विवेदी से सीबीआई करेगी और पूछताछ

महंत नरेंद्र गिरी के वकील ऋषि शंकर द्विवेदी पिछले 17 साल से महंत नरेंद्र गिरी से जुड़े हुए थे। उनका दावा है कि तमाम विषयों पर बातचीत के लिए महंत नरेंद्र गिरी खुद उनके चैंबर आते थे और उनसे बातचीत करते थे। ऋषि शंकर द्विवेदी के मुताबिक सीबीआई अभी उनसे और भी पूछताछ करेगी। क्योंकि सड़क हादसे में दुर्घटना की वजह से उनका पैर फ्रैक्चर है इसलिए सीबीआई उनके घर में ही उनसे पूछताछ कर रही है। इस मामले में सीबीआई ने ऋषि शंकर द्विवेदी के पिता और जिला कचहरी के सीनियर वकील पंडित महादेव प्रसाद द्विवेदी से भी पूछताछ की है. क्योंकि महादेव प्रसाद द्विवेदी भी सन् 1980 से महंत नरेंद्र गिरी से जुड़े थे।

Related Articles

Back to top button