adevertisment Adevertiisment banner

राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति व पीएम मोदी ने दी इन राज्यों को स्थापना दिवस पर बधाई

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा एवं पंजाब के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों की जनता को सोमवार को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में दोनों राज्यों की जनता को बधाई देते हुए कहा है कि मैं इन राज्यों के निवासियों के बेहतर भविष्य की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा है, “हरियाणा और पंजाब के निवासियों को उनके राज्यों की स्थापना दिवस पर ढेरों बधाई। मेरी कामना है कि परंपरा और संस्कृति को सहेजने वाले ये राज्य विकास के नित नए मानदंड स्थापित करते रहें।”

उप राष्ट्रपति ने दी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने राज्यों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनकी समृद्धि और प्रगति की कामना की है। नायडू ने सोमवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि ये सारे राज्य राष्ट्र का गौरव है। नायडू ने कहा, “आज आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश तथा पंजाब प्रदेशों और अंडमान व निकोबार, लक्षदीव एवं पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेशों की स्थापना दिवस पर इन प्रदेशों के नागरिकों को उनके स्वस्थ और उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।”

उप राष्ट्रपति ने कहा कि अपनी स्थापना से लेकर अब तक इन प्रदेशों और केंद्र शासित राज्यों ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उन पर सारे राष्ट्र को गर्व है। उन्होंने कहा, “भविष्य में भी आप सभी की उन्नति की कामना करता हूं। आप प्रगति और खुशहाली की नई ऊंचाइयां प्राप्त करें।”

Related Articles

Back to top button