adevertisment Adevertiisment banner

खड़े कंटेनर टकराई मिनी बस में लगी आग, तीन की मौत, 17 को सुरक्षित निकाला

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र में आज तड़के एक कंटेनर और मिनी बस की टक्कर के बाद बस में आग लग गयी, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की घटना स्थल पर ही जलकर मृत्यु हो गयी, जबकि 17 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार चांचौड़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरखेड़ा गांव के समीप सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से मिनी बस टकरा गयी।

दुर्घटना के बाद बस में आग लग गयी, जिससे उसमें सवार 3 लोगों की जलने से मौत हो गयी, जबकि 17 लोग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय माधौ शर्मा निवासी कन्नौद जिला देवास, 19 वर्षीय रोहित शर्मा निवासी इंदौर, 13 वर्षीय दुर्गा शर्मा के रुप में हुयी।

तीनों के शव कंकाल में बदल गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गए। इस दुर्घटना पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक संवेदना व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवगंत आत्माओं की शांति, शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के बेहतर उपचार और पीड़ित परिवार की उचित सहायता के निर्देश भी दिए हैं।

Related Articles

Back to top button