adevertisment Adevertiisment banner

केंद्रीय मंत्री मुरुगन ने शुरू की घर-घर जाकर कोरोना टीका लगाने की पहल

चेन्नई। केंद्रीय सूचना और प्रसारण और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने शनिवार को यहां घर-घर जाकर लोगों को कोरोना टीका लगाए जाने का अभियान शुरू किया। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए मुरुगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिनों पहले जिला कलेक्टरों के साथ बातचीत के दौरान लोगों को उनके घर पर टीके उपलब्ध कराने की बात कही थी।

मंत्री मुरुगन ने कहा, “इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने गुजरात दिवस से पहले इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया और आज हम इसे तमिलनाडु में शुरू कर रहे हैं।” उन्होंने कोरोना के टीकों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ डोज लगाकर वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनायी है। श्री मुरुगन ने कहा, “यह कोई आसान काम नहीं है। हमारे प्रधानमंत्री ने इस लक्ष्य को हासिल कर दिखाया है और यह उपलब्धि सभी राज्य सरकारों, डॉक्टरों, नर्सों, फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं और आम जनता के सहयोग से हासिल हुआ है।

मंत्री मुरुगन ने कहा कि केंद्र ने तमिलनाडु में करीब छह करोड़ लोगों को वैक्सीन उपलब्ध करायी है। उन्होंने कहा कि 93 फीसदी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है और 30 फीसदी लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। राज्य में अभी भी 60 लाख से अधिक लोगों को दूसरी डोज लगाना बाकी है। केन्द्रीय राज्य मंत्री ने त्योहारों के मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने का आग्रह करते हुए और उन सभी लोगों से कोरोना की दूसरी डोज लगावाने की अपील की है जिन्होंने अभी तक दूसरी डोज नहीं लगवाई है।

Related Articles

Back to top button