adevertisment Adevertiisment banner

आजमगढ़: भूमि विवाद और पुरानी रंजिश में मारपीट, डेढ़ दर्जन घायल

आजमगढ़। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दीपावली की रात मारपीट की घटनाओं में डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद दीपावली की खुशियां काफूर हो गईं। सिधारी थाना क्षेत्र के कलंदरपुर छतवारा निवासी घायल तस्सू (40), शबाना (35), चांद बाबू (16) ने बताया कि विपक्षियों ने अपशब्द बोलने का विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सद्दूपट्टी निवासी अरविद यादव (40), वीरेंद्र यादव (35), शुभम (21) ने बताया कि माताजी के खिलाफ अपशब्द बोलने पर पूछने गए तो विपक्षियों ने लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया।

सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव के सतीश (28), राकेश (35), मुकेश (24) ने बताया कि रात में परिवार के साथ मूर्ति देखने गए तो गांव के ही कुछ मनबढ युवकों ने लाठी-डंडे और हाकी से मारकर घायल कर दिया। निजामाबाद थाना क्षेत्र के मोलनापुर निवासी निर्मल (56), रिकू (24), करीना (14) ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार रात दरवाजे पर चढक़र विपक्षियों ने लाठी-डंडे और राड से मारपीट कर घायल कर दिया।

रौनापार थाना क्षेत्र के आराजी देवारा करकिया बाढ़ू का पूरा निवासी शीला यादव (45), नीतू (22), दिव्यांश (13) ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार की शाम विपक्षियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के हीरापट्टी निवासी प्रह्लाद मौर्य (46) ने बताया कि पुश्तैनी मकान को खाली कराने का विरोध करने पर विपक्षियों ने हमला कर दिया। पत्नी मुन्नी देवी, पुत्र करण बचाने के लिए दौड़े तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।

Related Articles

Back to top button