adevertisment Adevertiisment banner

मिर्जापुर: दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते वर्ष जुलाई माह में किशोरी को उसके घर से अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना क्षेत्र के दुर्जनीपुर मोड़ से मुखबिर की सूचना पर सोमवार सुबह चौकी प्रभारी भरत लाल पांडेय कांस्टेबल कमालुद्दीन, पुष्पेन्द्र सिंह ने पॉक्सो व दुष्कर्म मुकदमे वांछित आरोपित देवेन्द्र मिश्र निवासी नैड़ी कठारी थाना क्षेत्र लालगंज को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित कहीं भागने की फिराक में था कि पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए आरोपी को धर दबोचा और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।प्रभारी थानाध्यक्ष राम नगीना यादव ने बताया कि जुलाई 2020 में अपहरण, पाक्सो व दुष्कर्म मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपित देवेन्द्र मिश्र निवासी नैड़ी कठारी थाना क्षेत्र लालगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Related Articles

Back to top button