adevertisment Adevertiisment banner

मुख्यमंत्री योगी ने कानपुर को दी बड़ी सौगात, मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन को दिखाई हरी झंडी

कानपुर, 10 नवम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर को बड़ी सौगात दी है। सीएम योगी ने मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाई है। उन्होंने कहा कि अपने तय वक्त से पहले कानपुर के मेट्रो का ट्रायल रन शुरू हो रहा है। 6 हफ्ते में मेट्रो सुविधा आपके लिए होगी। कानपुर अब असल में मेट्रो संपन्न नगरी हो गई है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 15 नवंबर 2019 को कानपुर मेट्रो का काम शुरू हुआ था। पिछले 19 महीने से दुनिया कोरोना का सामना कर रही है। ऐसे में यूपीएमआरसी ने जो उपलब्धि हासिल की है वो बेहतरीन है। घनी आबादी से मेट्रो गुजरेगी।

कानपुर वासियों को बेहतरीन सुविधा होगी और प्रदूषण भी काम होगा। उन्होंने कहा कि ये केंद्र और राज्य द्वारा संचालित व्यवस्था है। सीएम योगी ने कहा कि अगले 6 हफ्तों में ट्रायल रन पूरा होगा और पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों से कानपुर वासियों को ये सुविधा प्राप्त हो सकेगी। मेट्रो की पूरी टीम को हार्दिक बधाई, भारत सरकार का बहुत धन्यवाद। बता दें कि नोएडा, गाज़ियाबाद और लखनऊ के बाद कानपुर यूपी का चौथा मेट्रो सिटी बनेगा। 31 दिसंबर से मेट्रो दौड़ेगी।

महज 2 साल में कानपुर मेट्रो को शुरू किया जा रहा है

बता दें कि कानपुर में मेट्रो के पहले फेज में 9 किलोमीटर के इलाके में मेट्रो को चलाया जाएगा। मेट्रो की प्राथमिकता वाले इस कॉरिडोर में आईआईटी से लेकर मोतीझील तक का सफर किया जा सकेगा। आधुनिक तकनीक के माध्यम से रिकॉर्ड टाइम में महज 2 साल में कानपुर मेट्रो को शुरू किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button