adevertisment Adevertiisment banner

B D Central Academy: बी डी सेंट्रल एकेडमी में मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

B D Central Academy: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को बाबा रामचरित दास ने दिए पुरस्कार और प्रमाणपत्र।

B D Central Academy: खानपुर स्थित बी डी सेंट्रल एकेडमी में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को श्री श्री 1008 बाबा रामचरित दास ने प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में संजू बाबा, रजत गुप्ता, गौरी और रुद्र द्विवेदी शामिल रहे।

इस मौके पर विद्यालय की निदेशक बबिता गुप्ता ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनकी योग्यता और ज्ञान को बेहतर बनाने में इस तरह की प्रतियोगिताओं की अहम भूमिका होती है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

विद्यालय के चेयरमैन दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को सामान्य ज्ञान की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं, इसलिए इसकी नियमित तैयारी करना जरूरी है।

प्रधानाचार्य सत्येंद्र नाथ मैथ्यू ने प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने बच्चों को आगे भी मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में प्रबंधक वेद प्रकाश गुप्ता, कोऑर्डिनेटर मेवालाल यादव, शिक्षक पवन केशरी, मरुतध्वज द्विवेदी, संतोष कुमार जैसल, शिक्षिकाएं गुंजा, सरिता यादव, शिवांगी श्रीवास्तव, दीपिका, अंजली, खुशबू गुप्ता, गुंजन विश्वकर्मा, वंदना शुक्ला, नेहा गुप्ता, ज्योति साहू, अर्पिता कुशवाहा और दीक्षा सेठ सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button