adevertisment Adevertiisment banner

लखनऊ: बसें न मिलने पर परीक्षार्थियों ने चारबाग बस स्टैंड पर किया हंगामा

लखनऊ। राजधानी में एनडीए की परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को जब घर वापसी के लिए बसें नहीं मिली तो उन्होंने बस अड्डे पर बवाल काटा। पेपर छूटने के बाद शाम को चारबाग और कैसरबाग बस अड्डे यात्रियों ने हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे परीक्षार्थियों को शांत कराया तब जाकर व्यवस्था पटरी पर लौटी।

चारबाग बस अड्डे पहुंचे अधिकांश परीक्षार्थी कानपुर और सुल्तानपुर के थे। यहां पर जब परीक्षार्थियों को बस नहीं मिली। वे पूछताछ काउंटर पहुंचे। बसों के आने के बारे में सही जानकारी नहीं मिली तो परीक्षार्थी बस अड्डे के प्लेटफार्म पर हंगामा करने लगे। ऐसा ही मामला कैसरबाग बस अड्डे पर हुआ।

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए आनन-फानन में उपनगरीय डिपो के एआरएम काशी प्रसाद ने बसों की व्यवस्था की और परीक्षार्थियों को रवाना किया। कई बसों को डायर्वट करके सुलतानपुर और कानपुर भेजा। 30 बसों से परीक्षार्थियों को भेजा गया। तब जाकर बस अड्डे पर भीड़ कम हुई और अधिकारी व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Back to top button