adevertisment Adevertiisment banner

अयोध्या: 22 को किसान महापंचायत, भाकियू ने भरी हुंकार

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन की 22 नवंबर को लखनऊ में होने वाली किसान महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने सोमवार को गांधी पार्क में किसानों के साथ हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून के साथ-साथ एमएसपी पर कानून बनाने की मांग पिछले एक साल की जा रही है, लेकिन सरकार कोई जवाब नहीं दे रही है।

किसान ठंडी, गर्मी और बरसात की परवाह न करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे हैं, फिर भी सरकार किसानों की बात मानने को तैयार नहीं है। आगामी 22 नवंबर को लखनऊ स्थित ईको गार्डन में उत्तर प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर और दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में किसान महापंचायत होगी, जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से लाखों किसान पहुंचकर पंचायत को ऐतिहासिक बनाने का काम करेंगे। किसानों से धान खरीदा नहीं जा रहा है न ही खाद मिल रही है। चीनी मिले बंद हैं और कई वर्षों का गन्ना मूल्य किसानों को नहीं मिला है।

Related Articles

Back to top button