adevertisment Adevertiisment banner

अयोध्या: पासी सम्मेलन में भाजपा विधायक ने विपक्ष पर निशाना, कही ये बात

अयोध्या। रुदौली विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पासी समाज सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचीं लखीमपुर खीरी की भाजपा विधायक मंजू त्यागी ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के मवई ब्लॉक में तीन विशाल जनसभाओं में पासी समाज की हजारों की संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल थे।

प्रथम सामाजिक समरसता सम्मेलन का आयोजन मझौटी गांव में किया गया। विधायक मंजू त्यागी का विधायक रामचंद्र यादव ने स्वागत किया। रुदौली विधायक सपा, बसपा व कांग्रेस पर जमकर बरसे। विधायक मंजू त्यागी ने भी विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बन रहे भगवान राम के मंदिर में विपक्ष कभी रोड़ा बनता था। आप सभी पासी समाज को नही बल्कि एक कट्टर हिंदुत्व का समर्थन कर वोट करें और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनाएं।

सरकार की तरफ से चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जनता को मंझौटी, भवानीपुर व मखदुमपुर गांव में हुई जन सभाओं में लोगों को बताया। जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह, किशोरी लाल, कुलदीप यादव, मण्डल अध्यक्ष अंजनी साहू व राम नरेश गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button