adevertisment Adevertiisment banner

सीतापुर: पुलिस ने अभियान चलाकर 18 वांछित व वारंटियों को किया गिरफ्तार

सीतापुर। एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से चेकिंग के दौरान 18 वांछित व वारंटियों को गिरफ्तार किया है। लहरपुर पुलिस टीम ने शेखनापुर गांव निवासी कल्लू उर्फ भारामल्ल व वारण्टी रामकुमार, थाना क्षेत्र के छावनी मोहल्ला निवासी तस्लीम, थाना क्षेत्र के लोनियनपुरवा गांव निवासी रामखेलावन, थाना कोतवाली के हजारीपुरवा निवासी रामसनेही को गिरफ्तार किया गया है।

इसी तरह अटरिया पुलिस टीम ने बहादुरपुर गांव निवासी ह्रदयशंकर व इसी थाना क्षेत्र के गांव निवासी गोधना मनोज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना थानगांव पुलिस टीम ने राजापुर इसरौली गांव निवासी वारंटी अजीज को गिरफ्तार किया है। थाना रामकोट पुलिस टीम ने जैतीखेड़ा गांव निवासी विनोद कुमार को पकड़ा है। थाना रामपुर कलां पुलिस ने भदेशिया गांव निवासी संजय व संदना पुलिस टीम ने डेंगरा गांव निवासी वारण्टी राजेश को पकड़ा है।

थाना सदरपुर पुलिस टीम ने मरखापुर लोधौरा गांव निवासी अवधराम को पकड़ा गया हैै। थाना रेउसा पुलिस टीम ने चैनी मजरा भदमरा गांव निवासी गैंगेस्टर एक्ट में वारण्टी कल्लू व थाना कमलापुर पुलिस टीम नेे नेवादा गांव निवासी पाक्सो एक्ट में वारण्टी संदीप को पकड़ा है।

थाना हरगांव पुलिस टीम ने अकबरपुर गांव निवासी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित कन्हैयालाल व थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने चौधरी टोला निवासी पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया है। थाना पिसांवा पुलिस टीम ने अहेनी गांव निवासी अनुराग उर्फ करोड़ी व वृन्दावन मजरा बहराखेड़ा गांव निवासी वारण्टी राजीव को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button