adevertisment Adevertiisment banner

मिर्जापुर: युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के हलिया बाजार स्थित जीप स्टैंड से युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को बुधवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का अपरहण कर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी राजकुमार निवासी देवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दुष्कर्म आरोपी कहीं भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा था कि पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में युवती ने थाने में तहरीर देकर दो लोगोंं के विरुद्ध अपहरण कर मध्यप्रदेश ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने व किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस संबंध में अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button