adevertisment Adevertiisment banner

जालौन में अमित शाह ने 300 सीटें जीतने का किया दावा

कानपुर। जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यूपी विधानसभा चुनाव में तीन सौ से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया और विपक्षियों को बुआ और बबुआ बताते हुए जातिवादी पार्टी बताया। उन्होंने युवाओं से हाथ उठवाकर 2022 में कौन जीतेगा का सवाल पूछा और भाजपा की जीत का संकल्प कराया। कहा, पता है अखिलेश बाबू क्यों बहुत गुस्सा हैं, क्योंकि ट्रिपल तलाक खत्म कर दिया गया है। वह जालौन के उरई में राजकीय इंटर कालेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भाजपा की जनविश्वास यात्रा को लेकर रैली का आयोजन किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मंच पर बैठे यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने तीन सौ सीटें दिलाने का आप सभी को संकल्प दिलाया है। मैं अपनी शुरुआत बुंदेलखंड की नायिका महारानी लक्ष्मीबाई को नमन करके करता हूं और इस बार भी यूपी में 300 के पार भाजपा होगी। यहां युवा भी बैठा है, उन्होंने सवाल करते हुए युवाओं से पूछा 2014 में कौन जीता, 2019 में कौन जीता है तो बोलिए 2022 में कौन जीतेगा। इसपर पंडाल में युवाओं ने भाजपा की आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि बुआ और बबुआ इस बार भी साफ होगा, उनकी सरकार केवल जातिवादी पार्टी की रही है। क्या इसके पहले सरकारों में मुफ्त में राशन पहुंचा था, मुफ्त में दवाई मिलती थी क्या। मोदी जी आए तो सबका साथ सबका विकास नारा लेकर आए। अपने बुंदेलखंड के विकास के लिए आप सभी साथ दें। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत देश के सात करोड़ लोगों को दवाओं की व्यवस्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दी गई।

Related Articles

Back to top button