adevertisment Adevertiisment banner

प्रत्याशी फिक्स रेट पर ही समर्थकों को पिला सकेंगे चाय, चुनाव आयोग ने लंच-डिनर का भी तय किया रेट

मुरादाबाद । विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रशासन सभी तैयारी पूरी करने में जुटा है। जिलाधिकारी कार्यालय पर व्यय लेखा दाखिल करना-रेट चार्ट तैयार करने के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों द्वारा प्रतिदिन व्यय की जाने वाली धनराशि का लेखा-जोखा निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर में अंकित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश ने चुनाव घोषणा से पूर्व वस्तुओं के रेट चार्ट का निर्धारण जिले में प्रचलित दरों के अनुसार निर्धारित किया जाएगा। उम्मीदवारों द्वारा विधान सभा निर्वाचन के व्यय करने की सीमा 30 लाख 80 हजार निर्धारित की गयी है। इसके साथ ही उनके द्वारा जो भी सामान खरीदा जाएगा, उसके लिए रेट लिस्ट भी दे दी गई। इसमें खान पान के साथ ही प्रचार सामग्री, सभा के लिए तैयार किए जाने वाले मंच आदि में प्रयोग किए जाने वाले सामान शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी को होगा। इसकी प्रतियां भी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को निश्शुल्क उपलब्ध करायी जाएंगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन सुरेंद्र सिंह, मुख्य कोषाधिकारी समीर कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट एमपी सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शबाहत, डीपी यादव जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, समाजवादी पार्टी जिला, बीएसपी जिलाध्यक्ष, बीएसपी के अहसानउलहक कुरैशी, समाजवादी पार्टी के मोहित गौड़, महामंत्री भाजपा श्याम बिहारी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button