adevertisment Adevertiisment banner

डॉ0 अनिल कुमार मीणा को भारतीय युवा कांग्रेस में आरटीआई डिपार्टमेंट का राष्ट्रीय चेयरमैन बनाया गया

गाजियाबाद। लायक हुसैन। एक संदेश ब्यूरो। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास ने राजस्थान के डॉ. अनिल कुमार कुमार मीणा को भारतीय युवा कांग्रेस में आरटीआई डिपार्टमेंट का राष्ट्रीय चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी है। बताया जाता है कि डॉ. अनिल कुमार मीना को यह जिम्मेदारी संगठन के प्रति उनकी निष्ठा समर्पण एवं कठिन परिश्रम से प्रभावित होकर राहुल गांधी, श्रीनिवास एवं राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने सौंपी है। सूचना अधिकार अधिनियम 2005 जिसे कांग्रेस पार्टी लेकर आई थी। देश के लोगों के द्वारा चुनी हुई सरकार से सरकारी नीतियों एवं योजनाओं पर हुए खर्च की जानकारी जानने का अधिकार देती है। कांग्रेस पार्टी ने डॉ. अनिल कुमार मीणा को सरकार के द्वारा की गई लापरवाही एवं अनियमितताओं का पर्दाफाश करने के लिए राष्ट्रीय चेयरमैन की जिम्मेदारी दी है। बताया जाता है कि डॉ. अनिल कुमार की राजनीतिक शुरुआत एसएनकेपी कॉलेज नीमकाथाना सीकर जिले राजस्थान से हुई थी। नयावास गांव से फिर वह जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी दिल्ली में एनएसयूआई की तरफ से महासचिव के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा, लंबे समय तक जेएनयू एनएसयूआई यूनिट के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व नेताओं का विश्वविद्यालय में भारत के ज्वलंत मुद्दों पर सार्वजनिक विचार विमर्श की संगोष्ठी आयोजित करते रहते थे। भाजपा सरकार के खिलाफ कई बड़े आंदोलन खड़े किए| संगठन को मजबूत करने की गतिविधियों को देखते हुए 2017 में डॉ. अनिल कुमार मीणा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए राहुल गांधी जी के पास भेजा। 2019 में भारतीय युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रभारी वैभव वालिया ने उन्हें दिल्ली प्रदेश सोशल मीडिया के कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी एसटी डिपार्टमेंट के वाइस चेयरमैन रहे। 2020 में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने डॉ. अनिल मीणा को दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस रिसर्च विभाग का प्रभारी बनाया। राष्ट्रीय चेयरमैन बनाए जाने पर देश भर से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की शुभकामनाओं का ताता लगा हुआ है| डॉ. अनिल कुमार मीणा ने बताया कि देशभर में विधानसभा जिला एवं राज्य स्तर पर आरटीआई डिपार्टमेंट को मजबूत जाएगा एवं तमाम पढ़े-लिखे अनुभवी व्यक्तियों को आरटीआई के माध्यम से संगठन में काम करने का मौका मिलेगा।

Related Articles

Back to top button