adevertisment Adevertiisment banner

यूक्रेन-रूस के बीच तुर्की में आज पहली बार होगी हाईलेवल टाक, हिस्‍सा लेंगे दोनों देशों के विदेश मंत्री

कीव (एएनआई)। यूक्रेन में बीती रात रूस ने जबरदस्‍त बमबारी की है। रूस के हवाई हमले में एक बच्‍चों का अस्‍पतला क्षतिग्रस्‍त हो गया जिसमें कई बच्‍चों की मौत भी हुई है। वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की ने यूरोपीयन यूनियन के सदस्‍यों के साथ यूक्रेन के ताजा हालातों पर विचार विमर्श किया है। उन्‍होंने इस बारे में यूरोपीयन काउंसिल के अध्‍यक्ष चार्ल्‍स माइकल से बात की। इसमें रूस के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों और नागरिकों की सुरक्षा का मुद्दा खास था। तुर्की में आज पहली बार रूस और यूक्रेन के विदेश मंत्रियों के बीच एक अहम वार्ता होने वाली है। इस वार्ता में यूक्रेन मुख्‍यरूप से युद्धग्रस्‍त इलाकों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए सुरिक्षित कारिडोर बनाने, जंग रोकने और रूस की सेना की वापसी का मुद्दा उठाएगा। मारीयुपोल के मेयर ने बताया है कि बीते नौ दिनों में 1207 लोगों की मौत रूस के हमलों में हुई है। राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की ने बताया है कि बुधवार को करीब 35 हजार लोगों को यूक्रेन के अलग-अलग शहरों से बाहर निकाला गया है। अपने एक वीडियो एड्रेस में यू्क्रेन के नेताओं सूमी, इनरहोदर में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए मानवीय आधार पर तीन कारिडोर बनाने को कहा है। जेलेंस्‍की ने अपने एक ट्वीट में बताया कि उन्‍होंने इस दौरान ईयू से रूस पर और अधिक दबाव बनाए जाने की जरूरत पर बल दिया है। साथ ही ये भी कहा कि इस दौरान उन्‍होंने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दिए जाने के बाबत भी रूस पर दबाव बनाने को ईयू से कहा है। उन्‍होंने कहा कि वो चाहते हैं कि यूक्रेन को उनका समर्थन मिले और जिस आजादी को बनाए रखने के लिए उनके लोग रूस से लड़ रहे हैं उनको इसके लिए प्रोत्‍साहित करना चाहिए।यूक्रेन के विदेश मंत्री डेत्रो कुलेबा ने भी यूक्रेन के ताजा हालातों पर अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से बात की है। इस बातचीत में उन्‍होंने यूक्रेन को और अधिक हथियार दिए जाने और उसकी सैन्‍य क्षमता को बढ़ाने पर जोर दिया है। इसकी जानकारी कुलेबा ने एक ट्वीट कर दी है। उन्‍होंने रूस पर प्रतिबंधों को कड़ा करने के लिए अमेरिका का धन्‍यवाद दिया है।

Related Articles

Back to top button