adevertisment Adevertiisment banner

नीति आयोग की बैठक, केसीआर और नीतीश नदारद

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज नीति आयोग की अहम बैठक हो रही है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मीटिंग का बहिष्कार कर चुके हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बैठक में शामिल नहीं हुए. नीतीश पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव आए थे. बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. (Niti Ayog governing council meeting)
बैठक में केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के बीच सहयोग और एक नई दिशा में काम करने के लिए तालमेल बैठाने पर चर्चा की जा रही है. एजेंडे में फसल विविधीकरण और तिलहन- दालों और कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-स्कूली शिक्षा का कार्यान्वयन और शहरी शासन समेत अन्य मुद्दे शामिल हैं.
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में उन्होंने लिखा कि केंद्र भारत को एक मजबूत और विकसित देश बनाने के सामूहिक प्रयास में राज्यों को समान भागीदार नहीं मान रहा है. नीति आयोग की गवर्नरिंग काउंसिल की सातवीं बैठक रविवार को दिल्ली में हो रही है. के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने लिखा कि भारत एक राष्ट्र के रूप में तभी विकसित हो सकता है, जब राज्य विकसित हों और मजबूत और आर्थिक रूप से जीवंत राज्य अकेले ही भारत को एक मजबूत देश बना सकते हैं.
तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख ने एक संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित किया, जिसमें बैठक से दूर रहने और केंद्र पर तीखा हमला करने के कारणों की व्याख्या की गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि योजना की कमी और सहकारी संघवाद की कमी के कारण, रुपये के गिरते मूल्य, उच्च मुद्रास्फीति (महंगाई), आसमान छूती कीमतों और कम आर्थिक विकास के साथ बढ़ती बेरोजगारी की अभूतपूर्व समस्याओं के साथ सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है. सीएम ने लिखा कि ये मुद्दे लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं और राष्ट्र के लिए बहुत चिंता का कारण बन रहे हैं. लेकिन नीति आयोग की बैठकों में इन पर चर्चा नहीं की जाती है.

Related Articles

Back to top button