UP Board Result 2026: 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म, इस दिन जारी होंगे नतीजे
लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है… यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख और समय का ऐलान हो गया है।
UP Board Result 2026: Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। बोर्ड ने घोषणा की है कि हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) के नतीजे 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे जारी किए जाएंगे।
इस साल यूपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा में करीब 27 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जो लंबे समय से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा फरवरी से मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी और मूल्यांकन प्रक्रिया समय से पहले पूरी कर ली गई थी। अब अंतिम तैयारियों के बाद परिणाम जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
बोर्ड की ओर से बताया गया है कि परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने अंक आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। इसके अलावा, छात्र DigiLocker और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर तैयार रखना जरूरी होगा।
रिजल्ट के साथ ही बोर्ड टॉपर्स की सूची, पास प्रतिशत और जिलेवार प्रदर्शन का विवरण भी जारी करेगा। हर साल की तरह इस बार भी परिणाम को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्सुकता बनी हुई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार भी पास प्रतिशत संतुलित रहने की संभावना है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे घबराने के बजाय धैर्य रखें और रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से ही अपने अंक चेक करें।
Written By: Kalpana Pandey



