adevertisment Adevertiisment banner

महाराष्ट्र के गोंदिया में रेल हादसा, पैसेंजर ट्रेन ने मालगाड़ी को टक्कर मारी, 53 से ज्यादा यात्री घायल

गोंदिया: महाराष्ट्र के गोंदिया में ट्रेन हादसा सामने आया है. यहां एक पैसेंजर ट्रेन ने मालगाड़ी को टक्कर मार दी. इस हादसे में पैसेंजर ट्रेन की तीन बोगी पटरी से उतर गई. टक्कर की इस घटना में 50 से ज्यादा यात्री घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है. बताया गया कि जख्मी यात्रियों की हालत गंभीर नहीं है. पैसेंजर ट्रेन गोंदिया में मालगाड़ी से टकरा गई. बताया जा रहा है कि गोंदिया में रात करीब 2.30 बजे एक ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए.
मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन के बीच हुई टक्कर के कारण यह हादसा हुआ. किसी की मौत की सूचना नहीं है. ट्रेन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से राजस्थान के जोधपुर जा रही थी.

Related Articles

Back to top button