adevertisment Adevertiisment banner

कर्नाटक चुनाव 2023: बजरंग दल और पीएफआई जैसे संगठनों पर लगाएंगे बैन, जानिए क्या कुछ है कांग्रेस के घोषणा पत्र में…

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार मौजूद रहे। कांग्रेस ने फ्री बिजली, फ्री अनाज, बेरोजगारी भत्ता और बजरंग दल और पीएफआई पर बैन लगाने लगाने जैसे कई लोकलुभावने वादे किए हैं।

कांग्रेस के घोषणा पत्र की खास बातें…

  1. प्रदेश में अन्नभाग्य योजना शुरू होगी। इस योजना के तहत बीपीएल परिवार के हर शख्स को अपनी पसंद का 10 किलो खाद्यान्न (चावल, रागी, ज्वार) मिलेगा।
  2. ग्रह ज्योति योजना के तहत हर घर को 200 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी।
  3. गृह लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने परिवार की महिला मुखिया को दो हजार रुपये मिलेंगे।
  4. युवानिधि योजना के जरिए दो साल के लिए बेरोजगार ग्रेजुएट को हर महीने तीन हजार रुपये, जबकि डिप्लोमा धारक को 1500 रुपये प्रति महीना मिलेगा।
  5. प्रदेश की सभी महिलाएं कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम और बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी।
  6. एक साल के अंदर सभी सरकारी विभागों में अस्वीकृत खाली पदों को भरा जाएगा।
  7. गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए हर साल 500 लीटर कर-मुक्त डीजल मिलेगा।
  8. मछुआरों को 6 हजार रुपये प्रति महीना भत्ता देने का एलान
  9. रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को प्रति माह पांच हजार रुपये विशेष भत्ता और प्रति वर्ष एक महीने का अतिरिक्त वेतन मिलेगा।
  10. बजरंग दल, पीएफआई जैसे संगठनों द्वारा कानून के उल्लंघन पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
  11. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को खारिज कर राज्य में अलग शिक्षा नीति लाई जाएगी।
  12. बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को एक ही चरण में विधानसभा की सभी सीटों पर वोटिंग होगी। 13 मई को मतगणना होगी।

Related Articles

Back to top button