adevertisment Adevertiisment banner

गाजीपुर-जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ठाकुरजी की डोली को दिया कंधा, पूरे गांव का कराया भ्रमण, जन्माष्टमी के तीसरे दिन उत्सव

https://youtu.be/JtcjnpY_Xy4?si=jksSOrTGutssGEc4

गाजीपुर- जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा अपने दो दिवसीय गाजीपुर प्रवास के दौरान पैतृक गांव मोहनपुरवा पहुंचे। जहां पैतृक निवास स्थान स्थित ठाकुर जी की डोली को वहां से उठाकर पूरे गांव का भ्रमण कराया। उसके बाद ठाकुर जी को मंगई नदी में स्नान कराया। गांव में स्थित सभी छोटे बड़े मंदिरों में भजन का कार्यक्रम करते हुए पुनः ठाकुर जी उनके निवास स्थान मंदिर में रख दिया गया। यह परंपरा सैकड़ों वर्षों से चलती आ रही है। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के तीसरे दिन यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित होता है। जिसमें जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा के अलावा अभिनव सिन्हा, अमिताभ सिन्हा, सुजीत सिन्हा, महादेव सिन्हा, कन्हैया सिन्हा, अभिजीत सिन्हा सहित घर और गांव के अनेकों लोग शामिल रहे।

शुक्रवार को एलजी मनोज सिन्‍हा श्रीनगर से लाल बहादुर अंर्तराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। जिसके बाद भाजपा के जिलाध्‍यक्ष के नेतृत्‍व में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका स्‍वागत किया। गाजीपुर पहुंचने पर पीडब्‍ल्‍यूडी के गेस्‍ट हाउस में गॉड आफ ऑनर दिया गया। इसके बाद सड़क मार्ग से उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा अपने पैतृक गांव मोहनपुरवा पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, ओम प्रकाश राय, प्रवीण कुमार सिंह, दयाशंकर पांडेय, कार्तिक गुप्ता, अजीत सिंह, नितीश दुबे, राकेश राय, विष्णु सिंह, अविनाश जायसवाल नेपाली सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button