adevertisment Adevertiisment banner

घोसी सीट जीतकर न इतराए सपा, 2024 में सभी 80 सीटें जीतेगी भाजपा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पूरे विश्व में है।

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि घोसी की सीट पहले समाजवादी पार्टी की थी, हम उस पर कमल खिलाने में कामयाब नहीं हो पाये। इससे समाजवादी पार्टी को बहुत ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। 2024 के लोकसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में कमल ही खिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पूरे विश्व में है। यहां विपक्ष में उनकी लोकप्रियता के आगे कोई दूर-दूर तक नहीं टिकता।

समाजवादी पार्टी के मुखिया द्वारा बार-बार घोसी के उपचुनाव के नतीजों को लेकर आ रहे बयानों का जवाब देते हुए स्वाती सिंह ने कहा कि यदि उपचुनाव में भाजपा जीतती तो सपा इवीएम पर दोष मढ़ती, जब वह जीत दर्ज कर ली है तो जनता ने उसे बहुमत दिया है। हकीकत तो यह है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सहित पूरे विपक्ष का पत्ता उप्र से साफ हो जाएगा। यहां सभी 80 सीटों पर भाजपा का कमल खिलने वाला है। इसको लेकर विपक्ष की घबराहट अभी से दिखने लगी है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ जातिगत गणित भिड़ाने में लगा रहता है, जबकि भाजपा, सबका साथ, सबका विकास का नारा लेकर आगे बढ़ रही है। भाजपा कभी किसी विशेष वर्ग के लिए नहीं, बल्कि सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर काम करती है। यही कारण है कि सऊदी अरब के प्रिंस भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुरीद हैं। जी-20 की सफलता को देखकर पूरा विश्व आश्चर्य चकित है। सभी सदस्य देशों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की।

स्वाती सिंह ने कहा कि यह कितनी बड़ी विडंबना है कि एक तरफ शशि थरूर जी-20 के बैठक की प्रशंसा कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेस के युवराज विदेश में जाकर भारत की छवि धूमिल करने में लगे हुए हैं। यह साबित करता है कि विपक्ष के मुखिया, कांग्रेस को देश से प्रेम नहीं है, सिर्फ कुर्सी का लालच है। कुर्सी के लालच में वह चीन और पाकिस्तान से भी हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ सकते हैं। इस बात को जनता भी भली-भांति जान चुकी है।

Related Articles

Back to top button