adevertisment Adevertiisment banner

UP NEWS-जिलाधिकारी नीतीश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय व्यापार बंधु बैठक हुई संपन्न

नितीश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम विगत बैठक की अनुपालन आख्या उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर एवं सदस्य/सचिव जिला व्यापार बंधु वीरेंद्र नारायण वर्मा द्वारा प्रस्तुत की गई।

UP NEWS-जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम विगत बैठक की अनुपालन आख्या उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर एवं सदस्य/सचिव जिला व्यापार बंधु वीरेंद्र नारायण वर्मा द्वारा प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर व्यापारियों उद्यमियों की समस्याओं एवम् सुझावों को जिलाधिकारी द्वारा एक एक करके गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।इस अवसर पर व्यापारियों द्वारा नगर क्षेत्र में विभिन्न मार्गों में सीवर लाइन डालने हेतु मार्गों को तोड़ने/खुदाई कर उसे सही न करने की अवशेष समस्याओं से अवगत कराया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम/ नागर कार्य इकाई को संबंधित व्यापारी के साथ समन्वय कर अवशेष मार्गों का अवलोकन करने तथा सभी मार्गों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए, जिससे आवागमन सुचारु रुप से संचालित हो सके। बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम के झारखंडी मोहल्ले में सफाई को और बेहतर करने के निर्देश दिए।


बैठक में उपायुक्त प्रशासन राज्य कर श्री वीरेंद्र नारायण वर्मा, उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर राजीव रत्न सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम सहित नगर निगम व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी तथा व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button