adevertisment Adevertiisment banner

Drug Free Half Marathon:- केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर द्वारा नशामुक्त हॉफ मैराथन का आयोजन हुवा, जिसका उद्देश विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाना

Drug Free Half Marathon:-माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन विकसित भारत व आत्मनिर्भर भारत व स्वच्छ भारत एवं स्वस्थ भारत बनाने के लिए आगामी 19 अक्तूबर को प्रातः 5.00 बजे से आकाश किशोर जैबी की तीसरी पुण्य तिथि पर लखनऊ में दुबग्गा चौराहे से भिठौली होते हुए वापिस स्टार्टिंग पोईंट तक 22 किलोमीटर की नशामुक्त हाफ़ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री व मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर ने बताया कि नशामुक्त हाफ़ मैराथन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व गृह मंत्री माननीय अमित शाह जी के नशामुक्त भारत बनाने के अभियान को मज़बूती प्रदान करेगा और जल्दी ही अपना देश नशामुक्त बनेगा ।


ज्ञात हो कि लखनऊ में आयोजित होने वाली इस नशामुक्त हाफ़ मैराथन दौड़ में पहला प्राइज़ तीन लाख रुपए और दूसरा प्राइज़ दो लाख रुपए तथा तीसरा प्राइज़ एक लाख रुपए दिया जाएगा इसके अलावा जो प्रथम दस लोगों को इक्कीस हज़ार व सेकण्ड दस की ग्यारह हज़ार एवम् थर्ड दस को एक्यावन सौ रुपए प्रोत्साहन पुरस्कार दिया, इस नशामुक्त हाफ़ मैराथन में सात हज़ार लोगों ने दौड़ने के लिए पूरे देश से अपना रजिस्ट्रेशन कराया। इस नशामुक्त हाफ़ मैराथन दौड़ में लखनऊ जनपद के सभी विधायकों सहित सभी जनप्रतिनिधियों को भी आमन्त्रित किया गया है इसके अलावा वकील, डॉक्टर, कर्मचारियों एवँ अधिकारियों व सामाजिक संगठन से जुड़े हुए लोगों को भी आमन्त्रित किया है ।


आपकी जानकारी के लिए बता दें सांसद कौशल किशोर के पुत्र आकाश किशोर की नशे से मौत हो जाने पर सांसद ने नशामुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का 03 दिसंबर 2020 को लखनऊ से माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा एक हज़ार लोगों को नशा न करने का संकल्प कराकर शुरुआत कराई थी। आज पूरे देश में नयी पीढ़ी के लगभग 15 करोड़ लोगों ने नशा न करने का संकल्प ले लिया है। 31 दिसम्बर 2023 तक 23 करोड़ नयी पीढ़ी के लोगों को नशा न करने का संकल्प कराने का लक्ष्य केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर द्वारा निर्धारित किया गया है ।
इस नशामुक्त हाफ़ मैराथन के समर्थन में अबतक 28 यूनिवर्सिटी ने हाफ़ मैराथन दौड़ करा लिया है। आकाश किशोर की पुण्य तिथि के अवसर पर नशामुक्त कबड्डी प्रतियोगिताएँ व रंगोली व नशामुक्त फ़ुट्बॉल लीग का भी आयोजन किया जा रहा है इसके अलावा इस नशामुक्त हाफ़ मैराथन दौड़ के समर्थन में शिवा शर्मा के नेतृत्व में सीतापुर के सिधौली से 20 लोगों के साथ 300 किलोमीटर की पदयात्रा चित्रकूट धाम तक की जा चुकी है, रोज़ सैकड़ों स्कूलों में व पुलिस कर्मियों के बीच में भी नशा न करने का संकल्प कराया जा रहा है। कई प्रदेश में आज 19 अक्तूबर को नशामुक्त हाफ़ मैराथन व दौड़ लगाकर स्वर्गीय आकाश किशोर को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है ।

Related Articles

Back to top button