adevertisment Adevertiisment banner

Bollywood News Today-‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ के लिए ऋषभ शेट्टी और भूषण कुमार आए साथ

Bollywood News Today - Rishab Shetty and Bhushan Kumar come together for 'Chhatrapati Shivaji Maharaj'

Bollywood News Today-कन्नड़ अभिनेता ऋषभ शेट्टी की आगामी ऐतिहासिक फिल्म ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस भव्य पीरियड ड्रामा से निर्माता भूषण कुमार जुड़ गए हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप सिंह करेंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और स्वराज्य की स्थापना के उनके संकल्प पर आधारित इस फिल्म को दो भागों में बनाया जाएगा। इसके जरिए महाराज की ऐतिहासिक यात्रा, निर्णायक युद्धों, बड़ी जीत, बलिदानों और उनके जीवन से जुड़े कम चर्चित पहलुओं को बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी है।

इस सहयोग की घोषणा के मौके पर भूषण कुमार ने ऋषभ शेट्टी को छत्रपति शिवाजी महाराज की करीब सौ साल पुरानी पेंटिंग भेंट की। यह उपहार महाराज के प्रति सम्मान और उनके जीवन को पर्दे पर उतारने की जिम्मेदारी का प्रतीक माना जा रहा है। फिल्म को बड़े स्तर पर बनाने की योजना है। इसके लिए कलाकारों की बड़ी टीम और अनुभवी तकनीकी विशेषज्ञों को साथ लाया जाएगा। निर्माताओं का उद्देश्य इस ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई स्वरूप देना है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग 2027 की शुरुआत में शुरू हो सकती है। इसका बजट 500 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। ऋषभ शेट्टी के साथ भूमि पेडनेकर, विवेक ओबेरॉय और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और लीजेंड स्टूडियो के बैनर तले किया जाएगा। योजना के अनुसार, इसका पहला भाग 2028 और दूसरा भाग 2029 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।

Read Also-Business News: जियो ने एयरटेल से करीब 10 गुना ज्यादा कोर मोबाइल ग्राहक जोड़े

Related Articles

Back to top button