adevertisment Adevertiisment banner

 UP NEWS-राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त सरकारी टीचर की अनूठी पहल

UP NEWS-अक्सर गांव के विद्यालयों में दूर दराज के क्षेत्र से विद्यालयों में पैदल आने वाली बालिकाओं को थोड़ी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और शायद इन्हीं वजहों से ग्रामीण विद्यालयों में बालिकाओं का नामांकन भी प्रभावित रहता है इन सभी परेशानियों को देखते हुए उन्नाव के सोहरामऊ के प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय की राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका स्नेहिल पांडे ने अनूठी पहल करते हुए विगत कई वर्षों से बालिकाओं को निशुल्क अपने वेतन से साइकिल प्रदान करने की मुहिम की शुरुआत की जिसके चलते आज उन्होंने पांच बालिकाओं को नवाबगंज के ब्लॉक में मुख्य अतिथि एमएलसी बृजेश पाठक और विशिष्ट अतिथि विधायक बृजेश रावत की मौजूदगी में साइकिल प्रदान की साइकिल पाने वाली बालिकाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और उन सभी ने कहा की मैडम की इस पहल से उनकी शिक्षा के प्रति रुचि और भी बढ़ गई है।

गौरतलब हो उन्नाव जनपद की इन शिक्षिका को प्रदेश के मिशन शक्ति के पोस्टरों में भी दिखाया गया है जिससे जनपद के लोगों में पहले से ही खासा उत्साह देखा जाता रहा है।

इस मौके पर पहुंचे समाजसेवी शशांक सिंह ने कहा कि स्नेहल पांडे के स्कूल को देखकर कोई भी यह नहीं कह सकता है कि उनका स्कूल किसी भी प्राइवेट कान्वेंट स्कूल से कम है और वहां के बच्चे अन्य प्राइवेट स्कूलों की बच्चों की तुलना में काफी होशियार और जानकार हैं जिसका श्रेय स्नेहिल पांडे की मेहनत को जाता है जिससे उन्नाव शहर का मान और सम्मान बढ़ता है.

Related Articles

Back to top button