adevertisment Adevertiisment banner

प्राचार्य ने हड़पी फ़ीस छात्र छत्राओ का कॉलेज में हंगामा, 200 सैकड़ा बच्चो का भविष्य अंधकार मे डीएम से गुहार

https://youtu.be/viEOtyX4N70?si=JvCgq6NRUR6kzEl3


फ़तेहपुर—शहर के प्रतीक्षित महाविद्यालय पर छात्रों ने प्रचार्य पर उनकी फीस हड़पने को लेकर जमकर हंगामा किया। छात्रों के हंगामे के दौरान पहुँचे एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने छात्रों व छात्राओं से महाविद्यालय द्वारा दुबारा फीस वसूले जाने का विरोध करते हुए समर्थन में जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। एबीबीपी ने डीएम को सम्बोधित ज्ञापन एडीएम को देते हुए छात्र छात्राओं को परीक्षा से वंचित न किये जाने को लेकर गुहार लगाई।
शनिवार को शहर के ठाकुर जुगराज सिंह महाविद्यालय के छात्र छात्र ने उस समय हंगामा करना शुरू कर दिया जब सोमवार से शुरू हो रही प्रैक्टिल परीक्षा का प्रवेश पत्र लेने के लिये बीए, एमए, बीएससी, एमएससी व ला आदि के विभिन्न सेमिस्टरो के छात्र छात्राएं विद्यालय पहुँचे। स्कूल प्रशासन द्वारा छात्र छात्राओं को उनकी फीस जमा न होने के कारण प्रवेश पत्र देने से इंकार कर दिया गया।https://eksandesh.org/news_id/34353 बच्चो के द्वारा महाविद्यालय के प्रचार्य भूपेंद्र सिंह गौर को फीस जमा करने की बात कही गई। फीस व एडमिट कार्ड की मांग को लेकर बात बिगड़ने पर छात्र छात्राओं द्वारा स्कूल परिसर में हंगामा किया जाने लगा। जानकारी मिलने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला सह संयोजक राम जी शुक्ला के नेतृत्व मे पहुचे संगठन के पदाधिकारियों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए छात्र छात्राओं द्वारा महाविद्यालय के प्रचार्य पर खुद फीस जमा करने की बात कही। महाविद्यालय द्वारा उक्त प्रचार्य को हटाए जाने की बात कहने व अभिभावकों से दोबारा फीस जमा करने को लेकर कालेज परिसर में काफी देर हंगामा होता रहा। मामले की जानकारी होते ही सीओ वीर सिंह व सदर कोतवाल एसबी सिंह की अगुवाई में भारी पुलिस बल महाविद्यालय पहुँचा जहां महाविद्यालय के छात्र छात्राओ ने प्रिसिंपल पर उनकी फीस जमा करने व बच्चो को रसीद न देने का आरोप लगाते हुए लगभग दो सैकड़ा बच्चो के शैक्षिक वर्ष बचने की गुहार लगाई। काफी देर पुलिस व महाविद्यालय प्रशासन के बातचीत के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुँचे व अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए महाविद्यालय में छात्र छात्राओं के साथ हुई घटना से अवगत कराते हुए छात्र छत्राओ के भविष्य बचाने के गुहार लगाई। अनुभव शुक्ला, रेनू, नूर फातमा, नाहिद माशूक, समरीन, यशी, सबीहा, राफिया, नूर सबा, नेहा अवनीश समीर आदि रहे।

Related Articles

Back to top button