7 फेरे लेने से पहले दुल्हन के किया सुसाइड, वजह ना प्रेमी और ना दहेज…एक छोटी सी थी बात

दुल्हन बनने के लिए लड़कियों का बड़ा ही अरमान होता है। लेकिन राजस्थान के अलवर से जो खबर आई है वो बेहद दर्दनाक है। यहां दुल्हन बनी एक लड़की ने सात फेरे से पहले सुसाइड कर जिंदगी खत्म कर ली। पूरे इलाके में इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है।

राजस्थान के अलवर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां शादी वाले दिन एक दुल्हन ने 7 फेरे लेने से पहले जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हैरान की बात यह है कि दूल्हा पंडित जी मंडप में इंतजार करते रह गए। आखिर में बारात घर के चौखट से वापस लौट गई।

जब दुल्हन के कमरे में पहुंच गए चार युवक

पूरी घटना अलवर शहर के पायल गार्डन में अलवर के लक्ष्मणगढ़ की रहने वाली सलोनी की शादी थी। जिसकी बारात अलवर शहर से ही आने वाली थी। दुल्हन के तैयार होने से ठीक पहले चार युवक उसके कमरे में पहुंच गए और वहां दुल्हन, दुल्हन की मां और मेकअप करने वाली ब्यूटीशियन के साथ मारपीट की। इसी बात से परेशान होकर दुल्हन तुरंत जहर खाया और फिर अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत से पहले संगीत में जमकर नाची थी सलोनी

हालांकि अब तक जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन अब तक की पूछताछ में सामने आया कि जो युवक कमरे में घुसे थे उनमें से एक का नाम किशन था। जिनके जाने के बाद ही सलोनी ने जहर खाया। वहीं परिजनों का कहना है कि घटना के पहले सलोनी ने अपनी शादी को भरपूर इंजॉय किया। वो अपने संगीत में जमकर नाची थी। किसी भी सूरत में यह नहीं लग रहा था कि वह ऐसा कोई कदम उठा सकती है।

also read-https://eksandesh.org/news_id/34460

दुल्हन ने आखिर क्यों किया सुसाइड

हालांकि अभी सलोनी के मृत शरीर का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद ही मौत के कारणों की स्थिति पूरी तरीके से पता चल सकेगी। हालांकि पुलिस इस मामले में सलोनी के परिवार से भी पूछताछ कर रही है लेकिन पुलिस की प्राथमिक इन्वेस्टिगेशन में वजह सामने नहीं आई है। पूरा जांच होने के बाद ही  सच्चाई का पता चल सकेगा।

Related Articles

Back to top button