Girls Self defence -आत्मरक्षा जरूर सीखें बालिकाएं : आलोक रंजन

15 महिला विभूतियां और 15 कोच हुए सम्मानित

Girls Self defence –  ड्रैगन एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स ने मिशन ब्लैक बेल्ट के तहत निर्भया की याद में यूपी की दो लाख लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के सफर में संबंल बनने वाली विभिन्न क्षेत्रों की 15 महिला विभूतियों और 15 कोच आज अंतरराष्टï्रीय बौद्घ संस्थान में हुए एक भव्य कार्यक्रम में कुंग फू फेडरेशन ऑफ इंडिया के चैयनमैन और पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन ने सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आत्म रक्षा की कला को बढ़ावा देने की सबसे अधिक जरूरत है। खास तौर से महिलाओं और बालिकों को नितांत जरूरी है। श्री रंजन ने कहा कि सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है। सरकार भी इसके प्रयास शुरू कर दिए हैं। उन्होंने ड्रैगन एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के संकल्प की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि निर्भया की याद में बीते 11 वर्षों में यूपी के विभिन्न जिलों की लगभग दो लाख बालिकों को आत्म रक्षा का प्रशिक्षण देना बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कुंग फू से महिलाएं अपनी आत्मरक्षा आसानी से कर सकती हैं। इसी हर मां-बाप की जिम्मेदारी है कि अपनी बेटियों को आत्मरक्षा की कला जरूर सिखवाएं। जिससे वे अपनी रक्षा कर सके। कई बच्चियों ने दो-तीन माह की ट्रेनिंग में इतनी निपुणता प्राप्त कर ली है।

Girls Self defence -यह भी पढ़े –Crime News : पंजाब में शर्मनाक घटना, 4 साल की बच्ची से रेप के बाद निर्मम हत्या

इनके आत्मविश्वास को देखते हुए उम्मीद है कि कुंग फू की ट्रेनिंग के बाद निर्भय होकर अपनी आत्मरक्षा कर सकती हैं। कार्यक्रम में बच्चों ने आत्मरक्षा के हैरतअंग्रेज प्रदर्शन कर उपस्थित जनता ने खूब तालियां बजाईं। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि आलोक रंजन ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रसिद्घ समाज सेविका ताहिरा हसन ने कहा कि निर्भया कांड ने पूरे देश को शार्मिंदा कर दिया था। ड्रैगन एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की पहल सराहनीय है। ड्रैगन एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के मुख्य प्रशिक्षक श्रीमती मंजू त्रिपाठी ने बताया कि मिशन ब्लैक बेल्ट में अहम योगदान प्रस्तुत करने वाली 15 महिला विभूतियां, मनोरमा सिंह, डा. अलका मिश्रा, डा. रश्मि श्रीवास्तव, श्रीमती मोनिका सिंह, डा. विशाखा चतुर्वेदी, डा. आशा पाल, डा. प्रीति मिश्रा, मिस स्तुति, श्रीमती रेखा गौतम, डा. ऊषा रानी सिंह, डा. ए.के. तोमर, अंशुमाली शर्मा को तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। कोच में मंजू त्रिपाठी, मिस नम्रता, सुनीता गौतम, खुशी त्रिपाठी, संस्कृति त्रिपाठी, मिस श्रुति सिंह, अदिति सिंह, अंशुल गौरव, अंकुर गोयल, उज्जवल जायसवाल, आर्दश कुमार, आकाश आनंद, अमित वर्मा और अजय सिंह को बेहतर कोच का सम्मान देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठï पत्रकार मनोज मिश्र, नीरज श्रीवास्तव, श्रीधर अग्निहोत्री, शिशुपाल सिंह, जे.पी. शुक्ला, राजेन्द्र कुमार गौतम आदि उपस्थिति थे।

Related Articles

Back to top button