adevertisment Adevertiisment banner
Trending

ब्रिगेड ग्राउंड के मंच से गरजे मिथुन दा, कहा- ‘मैं एक नंबर का कोबरा हूं…

कोलकाता। बंगाल की भूमि पर विधानसभा चुनाव 2021 को लेकर सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा और सूबे की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी में जोड़तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। इसी क्रम में फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने भी रविवार को कोलकाता में पीएम मोदी के रैली से पहले भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होते ही उन्होंने विपक्ष पर कड़े तेवर दिखाए।

मिथुन चक्रवर्ती ने ब्रिगेड ग्राउंड की रैली के मंच से कहा, “मैं एक नंबर का कोबरा हूं.. डसूंगा तो तुम फोटो बन जाओगे।” मिथुन चक्रवती ने प्रधानमंत्री मोदी का इंतजार कर रही भीड़ के सामने जोश भर देने वाली पंचलाइंस का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, “मुझे बंगाली होने पर गर्व है। मुझे पता कि आप मेरे डायलॉग को पंसद करते हैं। उन्होंने अपनी एक फिल्म के डायलॉग का जिक्र भी किया।

भीड़ को संबोधित करते हुए मिथुन दा ने कहा, “मेरा नया डायलॉग है। मैं जोल डोरा (पनिहल) सांप नहीं हूं। मैं प्योर कोबरा हूं। मैं डसता हूं तो आप फोटोग्राफ यानी तस्वीर बन जाओगे।” बता दें कि 70 वर्षीय फिल्न अभिनेता मिथुन दा तृणमूल कांग्रेस से पूर्व राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button