adevertisment Adevertiisment banner

Chandigarh: चंडीगढ़ के पंचकूला में पलटी स्कूल वैन, आठ बच्चे हुए घायल

Chandigarh: पंचकूला में स्कूल वैन पलटने से आठ स्कूली छात्र घायल हो गए। घायलों को सेक्टर-छह तथा एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन छात्रों की हालत नाजुक बनी हुई है। जिस स्कूल की वैन हादसे का शिकार हुई है वह स्कूल पंचकूला के मेयर का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पंचकूला के भवन विद्यालय की वैन दोपहर में छुट्टी के बाद बच्चों को स्कूल से लेकर घर जा रही थी कि सेक्टर-25 के पास वैन अचानक बेकाबू हो गई। ड्राइवर ने वैन को कंट्रोल करने की काफी कोशिश की लेकिन वह आगे डिवाइडर से टकराकर पलट गई। वैन पलटते ही छोटे बच्चों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल बच्चों को शीशे तोड़कर वैन से बाहर निकाला गया। सभी को तुरंत सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया।

सूचना पाकर डीएसपी हिमाद्री कौशिक भी अस्पताल पहुंचीं। घायल छात्रों के पेरेंट्स और स्कूल स्टाफ को हादसे की सूचना दी गई। घटना के बाद से वैन का ड्राइवर फरार है। सिविल अस्पताल पहुंचे बच्चों के माता-पिता के अनुसार ड्राइवर फोन पर बात करता हुआ वैन चला रहा था। स्पीड ज्यादा होने की वजह से वैन अनियंत्रित हो गई। उसकी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।

डीएसपी के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद पांच बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि नित्यम सिंह(4), परीक्षित गंभीर (4) और हेजल मदान (5) का उपचार चल रहा है।

Chandigarh: also read- UP News: गऊ सेवा से परिवार को सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य का वरदान मिलता है: आलोक कुमार त्रिपाठी

इस बीच जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने कहा कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। उनकी माता-पिता के साथ बात हो गई है। कुछ परिवारों ने मिलकर अपने बच्चों को आसानी से स्कूल लाने और ले जाने के लिए यह प्राइवेट वैन लगाई हुई थी। इस बारे में स्कूल प्रबंधकों के साथ भी बात की जाएगी।

Related Articles

Back to top button