adevertisment Adevertiisment banner

Jammu-Kashmir: राजौरी के थन्नामंडी में सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजौरी के थन्ना मंडी इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया है। जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

Jammu-Kashmir: also read- Mallikarjun Kharge Speech: ”जब तक मोदी को नहीं हटाएंगे तब तक मै जिन्दा ही रहूँगा”- मल्लिकार्जुन खरगे

जानकारी के अनुसार रविवार देर रात थानामंडी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मनियाल गली में संदिग्ध गतिविधियां देखी गई थीं। जिसके बाद पुलिस तथा सुरक्षाबलों के जवानों ने संयुक्त रूप से पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जो सोमवार को खबर लिखे जाने तक जारी था। दरअसल, पीर पंजाल रेंज के अलावा राजौरी और पुंछ के पहाड़ी जिलों और उधमपुर व कठुआ सहित जम्मू के कई अन्य जिलों में हाल के महीनों में सुरक्षाबलों पर हमलों की कई घटनाए हाे चुकी हैं। शनिवार को जम्मू के कठुआ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक हेड कांस्टेबल बलिदान हो गया जबकि एक डीएसपी और एक सहायक उपनिरीक्षक घायल हो गए थे।

Related Articles

Back to top button