Trending

पीएम मोदी ने ममता सरकार साधा निशाना, लगाया माओवादियों तथा आतंकियों को संरक्षण देने का आरोप

पुरुलिया। विधानसभा चुनाव को लेकर बंगाल की धरती का राजनीतिक तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। सभी राजनीतिक पार्टियां और उनके नेता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इसी क्रम में आज गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाजपा की तरफ से बंगाल की धरती पर चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं।

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सूबे की ममता बनर्जी सरकार पर निर्मम होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह माओवादियों तथा आतंकवादियों का संरक्षण कर रही हैं। राजनीतिक लाभ के लिए माओवादियों को बढ़ावा दिया जा रहा है और वे तृणमूल के माध्यम से गरीब जनता का पैसा लूट रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल की धरती पर कोयला और बालू माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है और घुसपैठ को वोट बैंक की राजनीति और तुष्टिकरण के कारण बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे पहले जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से संविधान तथा लोकतंत्र को सर्वोपरि रहने देने एवं कानून का शासन चलने देने का गुरुवार को अनुरोध किया।

पीएम मोदी ने चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता हमारे लिए ईश्वर का रूप है और यह समय कुशासन से मुक्त होने का है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा के सत्ता में आने पर अत्याचारियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जायेगी और कानून का शासन स्थापित किया जायेगा। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल में जगह-जगह बम विस्फोट किये जा रहे हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button