adevertisment Adevertiisment banner

Chhattisgarh: पुलिस ने गस्त के दौरान पुरानी बस्ती पर किया जुआ रेड, फड़ से 22170 रुपये के साथ छह गिरफ्तार

Chhattisgarh: पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर दीपावली के अवसर पर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए खरसिया पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, रविवार रात चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में पुरानी बस्ती के गली रोड इलाके में छापा मारा गया। इस कार्रवाई के दौरान छ: लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

जुआ फड़ से राहुल राठौर (उम्र 33, पिता–राजेश राठौर), रमेश राठौर (उम्र 34, पिता–नाथूराम राठौर), हितेश राठौर (उम्र 33, पिता – स्वर्गीय भीष्म सिंह), आयुष राठौर (उम्र 28, पिता–देवचरण राठौर), अरुण राठौर (उम्र 37, पिता–स्वर्गीय खिलावन राठौर) सभी पुरानी बस्ती खरसिया, लक्ष्मीनारायण साहू (उम्र 42, पिता–दुजेराम साहू) रायगढ़ चौक खरसिया काे गिरफ्तार किया गया है।

Chhattisgarh: also read- Varanasi: केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने श्री काशी विश्वनाथ और बाबा काल भैरव के दरबार में लगाई हाजिरी

इन सभी आरोपिताें के पास से कुल 22 हजार 170 रुपये नकद राशि, 52 पत्तों का तास सेट और एक प्लास्टिक बोरी बरामद की गई, जिन्हें मौके पर मौजूद गवाहों के समक्ष जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपिताें के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (निषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया है। चौकी प्रभारी संजय नाग द्वारा जुआरियों को जुआ-सट्टा, अवैध गतिविधियों से दूर रहने की सख्त सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button