adevertisment Adevertiisment banner

Uttarakhand: डीजीपी ने तीन दिन का पारितोषिक अवकाश प्रदान करने की घोषणा की

Uttarakhand: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून स्थित पुलिस लाइन में आयोजित भव्य परेड समारोह ने प्रदेश की आन-बान-शान को एक नई ऊंचाई मिली है। इसके लिए पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड (डीजीपी) अभिनव कुमार ने देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह व उनकी पूरी टीम को सराहनीय योगदान पर उत्साहवर्धन के लिए एक लाख रुपये का पुरस्कार व तीन दिन का पारितोषिक अवकाश देने की घोषणा की है।

डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि इस विशेष आयोजन को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान ने सराहा है। इनकी प्रशंसा न केवल पुलिस विभाग के प्रत्येक अधिकारी एवं जवान के अथक परिश्रम की पहचान है बल्कि उनके अनुकरणीय समर्पण एवं निष्ठा का सम्मान भी है।

इस सराहना के लिए डीजीपी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि देहरादून पुलिस ने जिस उत्कृष्टता एवं संगठन कौशल का प्रदर्शन किया है, वह सराहनीय है। इस समारोह में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन, धैर्य एवं परिश्रम से उत्तराखंड पुलिस का मान बढ़ाया है। इस आयोजन की सफलता ने यह सिद्ध किया है कि उत्तराखंड पुलिस किसी भी चुनौती को अत्यंत गरिमा एवं उत्कृष्टता के साथ पूरा करने में सक्षम है।

Uttarakhand: also read- Kolkata: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दार्जिलिंग दौरा सोमवार को, जीटीए की बैठक में होंगी शामिल 

डीजीपी ने कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि आगामी वर्ष में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित परेड न केवल प्रदेश की, बल्कि राष्ट्र की सर्वश्रेष्ठ परेड में से एक होगी। उन्हाेंने कहा कि यह आयोजन समर्पण व प्रदेश की महानता का प्रतीक है।

Related Articles

Back to top button