adevertisment Adevertiisment banner

Maharashtra: भाजपा को मिले सबसे अधिक 1 करोड़ 72 लाख 93 हजार 650 वोट

Maharashtra: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सर्वाधिक 1 करोड़ 72 लाख 93 हजार 650 वोट मिले हैं। इन वोटों के साथ ही भाजपा ने सर्वाधिक 132 सीटें हासिल की हैं। वोटों के मामले में कांग्रेस पार्टी राज्य में दूसरे क्रमांक पर रही है, जबकि उसे मात्र 16 सीटें मिल सकी हैं।

Maharashtra: also read- Rajasthan: दस हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, अंतरिम जमानत के बाद हुआ था फरार

चुनाव परिणाम के अनुसार महाराष्ट्र में कांग्रेस को 80 लाख 20 हजार 921 वोट मिले हैं और 16 सीटें मिली हैं, जबकि शिवसेना शिंदे समूह वोटों के मामले में राज्य में तीसरे स्थान पर रही और उसे 79 लाख 96 हजार 930 वोट मिले हैं जो कांग्रेस से थोड़े कम हैं। शिवसेना शिंदे समूह को 57 सीटें मिली हैं। वोटों के मामले में शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चौथे स्थान पर है और उसे 72 लाख 87 हजार 797 वोट मिले हैं। शिवसेना यूबीटी वोटों के मामले में पांचवें स्थान पर है और उसे 64 लाख 33 हजार 013 वोट मिले हैं और उसे 20 सीटें मिली हैं। अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी छठे स्थान पर है और उसे 58 लाख 16 हजार 566 वोट मिले हैं। अजीत पवार की राकांपा ने 41 सीटें हासिल की हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 148 उम्मीदवार उतारे थे, इनमें से सर्वाधिक 132 जीते हैं और भाजपा का जीत का स्ट्राईक रेट सर्वाधिक है। इसी तरह का स्ट्राईक रेट शिंदे समूह की शिवसेना और अजीत पवार की राकांपा का भी है। जबकि कांग्रेस का स्ट्राईक रेट सबसे खराब रहा है।

Related Articles

Back to top button